Saturday, May 9, 2020

तुम्हे छोड़कर चला जाऊंगा।💔

तुम्हारी हर गलती को माफ किया।
तेरी गलत बात पर भी तेरा साथ दिया।।
फिर भी तुम्हे मुझ पर यकीन नही हुआ।
तेरी ये बाते अब मैं नही सह पाऊंगा,
देखना,एक दिन तुम्हे छोड़कर चला जाऊंगा।।1।।

तुम्हारे लिए मैंने अपने आपको बदला था।
तुम्हारे लिए अपने दोस्तों से भी लड़ा था।।
फिर भी तुम्हे मेरा साथ पसंद नही था।
तेरी ये बाते अब मैं नही सह पाऊंगा,
देखना,एक दिन तुम्हे छोड़कर चला जाऊंगा।।2।।

याद है मुझे तेरी छोटी छोटी बात पर रुठ जाना।
गुस्से में आकर बहुत कुछ कह जाना।।
फिर भी मेरा तुम्हे हर रोज़ मानना।
तेरी ये बाते अब मैं नही सह पाऊंगा,
देखना,एक दिन तुम्हे छोड़कर चला जाऊंगा।।3।।

तुम्हे मेरा किसी से बात करना पसंद नही।
मेरा मेरे दोस्तों से मुलाकात करने पसंद नही।।
मेरा उनके साथ टाइम पास करना पसंद नही।
तेरी ये बाते अब मैं नही सह पाऊंगा,
देखना,एक दिन तुम्हे छोड़कर चला जाऊंगा।।4।।

तेरे दिए तानो को रात भर सोचता रहा।
सोच-सोच कर रात भर आंसू बहता रहा।।
गलती मेरी ही थी,जो मैं रोकर भी तेरे पास आया हु।
फिर भी यही सुनने को मिला,जाने कहा कहा मुह मार के आया हु।।
तेरी ये बाते अब मैं नही सह पाऊंगा,
देखना,एक दिन मैं तुम्हे छोड़कर चला जाऊंगा।।5।।


                                         रोहित शर्मा                     
Click👇👇
http://storywala1713.blogspot.com/2020/05/blog-post.html

http://storywala1713.blogspot.com/2020/05/humayun-tomb-long-route-story.html

2 comments:

Unknown said...

Mere pass kyse aayea yeh blog ??

StoryWaLa said...

i dont know how? but if you like this lines please follow and share thanks buddy

Ex की बर्थडे wish...........

रात के करीब 12 बजे थे,फ़ोन पर मैसेज पर मैसेज आ रहे थे।जी हां-आज बर्थडे था राहुल का।सब बड़ी बड़ी wish भेज रहे थे,जो जैसा मेसेज भेज रहा उसे वैसा ...